गोंडा: दिनदहाड़े जंगल में हुई वारदात, पिता की हत्या और बेटा घायल, खरगूपुर पुलिस जांच में जुटी
Gonda, Gonda | Sep 13, 2025 खरगुपुर के जानकी नगर चौकी अंतर्गत शनिवार 11 बजे जंगल मे लकड़ी लेने गए पिता-पुत्र पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। घटना मे गंगा सागर विश्कर्मा की मौके पर मौत हो गई, जबकि पुत्र अनोखी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को CHC से गोंडा रेफर किया गया। सूचना पर CO समेत पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।