बहराइच: मेडिकल कॉलेज परिसर में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला
बहराइच जिले में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मेडिकल कॉलेज के भीतर बनी अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। यह कार्रवाई सोमवार को की गई है। इस दौरान ईओ नगर पालिका, आदि मौजूद रही।