ऊंचाहार: सबीसपुर के पास डम्पर की टक्कर से ट्रक डिवाइडर से टकराया, टला बड़ा हादसा
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर सबीसपुर के पास मंगलवार की दोपहर, डम्पर से साइड से जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने की वजह से ट्रक डिवाइडर से टकरा गया, गनीमत रही कि इस दौरान दोनों गाड़ियों में मौजूद चालक बाल बाल बच गए हैं,ट्रक चालक शिवम मिश्रा ने बताया कि वो ट्रक लेकर कुंडा से तरबूज लाने कन्नौज जा रहा था, इसी दौरान ये घटना घटित हुई है।