शहपुरा: मेंहदवानी पुलिस ने पारापानी गांव में स्कूटी से शराब परिवहन करते हुए तस्कर को किया गिरफ्तार
पारापानी गांव में एक युवक स्कूटी से 150 पाव शराब तस्करी कर रहा था मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ा। दरअसल मेंहदवानी थाना प्रभारी शिवलाल मरकाम ने रविवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि राजकुमार पिता शिवकुमार साहू ग्राम सारस डोली निवासी 150 पाव देसी शराब परिवहन कर रहा था जिसकी कीमत 14 हजार रुपए बताई जा रही है पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया ।