मिर्ज़ापुर: नदिहार पार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान वाराणसी किया गया रेफर
शनिवार की सुबह 10:00 बजे मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी 30 वर्षीय युवक रामवृक्ष अपने दीदी के घर बनकी से वापस बाइक से अपने घर गढ़वा जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नदी हार पार के पास गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाया गया जहां डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर किया।