मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थानाक्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोरोना किट स्टोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची
बताते चले कि शनिवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे विंध्याचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोरोना किट स्टोर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी है बताया जा रहा है कि आग अंदर लगी है और खिड़कियों के सहारे धुआं बाहर निकल रहा है। मौके पर एसडीएम पहुंचे।