बड़वाह: बड़वाह के नागेश्वर मंदिर की चोरी,चार दान पेटियों पर चोर ने किया हाथ साफ,चोरी करते CCTV कैमरे में कैद हुआ चोर
मध्यप्रदेश के बड़वाह शहर के प्राचीन नागेश्वर मंदिर में बीती सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात मे एक अज्ञात चोर ने मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में रखी दान पेटी पर अपना हाथ साफ किया । इस दौरान चोरी करते हुए चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। मंदिर के पुजारी नितिन गोस्वामी एवं रेखा गोस्वामी ने सुबह 9 बजे बताया कि बीती रात करीब 2 बजे चोरी की घटना हुई है।