रामगढ़: बदौद अंडरपास के पास बिजली लाइन में धमाका, सूखी झाड़ियों में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू
Ramgarh, Alwar | Apr 15, 2026 रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के बदौद रेलवे अंडरपास के पास बुधवार दोपहर बारह बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रेलवे लाइन के समीप गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन में अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद तार टूटकर नीचे गिर गए। तारों से निकली चिंगारियों ने आसपास पड़ी सूखी झाड़ियों और घास में आग लगा दी, जिससे कुछ ही देर में आग फैलने लगी और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल