पिछोर: पिछोर नगर के दिमानजू कॉलोनी में सड़क पर होंडा मोटरसाइकिल की टूटी चेसिस, बड़ा हादसा टला
पिछोर नगर में दिमांजू कॉलोनी के पास मेन सड़क पर आज रविवार सुबह लगभग 9:30 बजे एक मामला सामने आया है। जहां पर चलती हीरो होंडा कंपनी की मोटरसाइकिल जिस पर दो सवार थे। मोटरसाइकिल चालक पिछोर बस स्टैंड की ओर से नरिया मोहल्ला की ओर जा रहे थे। तभी दिमांजू कॉलोनी स्टेट बैंक के आगे मेंन सड़क पर अचानक मोटरसाइकिल की चेचिस टूटने से गिर पड़े।बड़ा हादसा होने से बार-बार टला।