मनेर: भवानी टोला गांव में पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो महिलाएं हुईं घायल
Maner, Patna | Nov 2, 2025 मनेर थाना क्षेत्र के भवानी टोला गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान दो महिलाएं घायल हो गई है। घायलो को इलाज के लिए मनेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का मामला रविवार के दोपहर 1:07 के करीब की है। घायल महिला की पहचान अनीता देवी और बेदामो देवी के रूप में की गई है।