महाराजगंज: जलालपुर के पास खंबे पर चढ़कर काम कर रहा कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसा, गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर किया गया रेफर
8 में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे के आसपास विद्युत कर्मी झुलस कर घायल हुआ। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी प्राप्त हुई कि भैरमपुर विद्युत लाइन पर उक्त कर्मचारी कार्य कर रहा था। नीचे खड़ा हुआ एक लाइनमैन जिसके द्वारा पावर हाउस से सिटडाउन लेने की बात कही गई। परंतु लाइन चालू थी और विद्युत कर्मी चढ़ते ही झुलस कर घायल हो गया।