मोहनिया: जगजीवन मैदान में बिजली विभाग और पुलिस टीम के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन, बिजली विभाग ने 5 विकेट से जीता
Mohania, Kaimur | Apr 12, 2026 मोहनिया जगजीवन मैदान में रविवार को बिजली विभाग और पुलिस टीम के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 122 रन बनाए जवाब में उतरी बिजली विभाग की टीम ने दो ओवर शेष रहते 5विकेट से मैच जीत लिया,इस दौरान एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने विजेता और उप विजेता टीम को शिल्ड देकर पुरस्कृत किया।रविवार दोपहर 12:10PM बजे।