कहरा: नशे के लिए पैसा नही देने पर फंदा लगाकर जान लेने का लगा आरोप,जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती,घटना महिषी थाना के झिटकी गांव का
Kahara, Saharsa | Jan 16, 2024 यह सहरसा सदर अस्पताल है, जहाँ जख्मी युवक को भर्ती करवाया गया है। इसका इलाज यहां चल रहा है। जख्मी की मां की माने तो मेरे बेटा के पास 10 हजार रुपया था, जिससे गांव के ही नशेड़ी शराब पीने के लिए मांग किया, नही देने पर इसको गले मे गमछी का फंदा लगाकर घसीटते हुये घर की ओर जाने लगा। हल्ला होने पर हमलोग पहुंचे तो उसे छोड़ दिया गया। फिर जख्मी स्थिति में इसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।