कहरा: समाहरणालय परिसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत LED युक्त जागरूकता वैन को DM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Kahara, Saharsa | Jan 16, 2024 बिहार सरकार की महिला विकास निगम द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए तैयार एलईडी युक्त जागरूकता वैन को आज जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता वैन अगले दस दिनों तक क्षेत्र में बेटियों को सशक्तिकरण के लिए प्रोत्साहित करेगी। जिलाधिकारी के अनुसार, इस जागरूकता अभियान से सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।