साकेत: दिल्ली के साकेत में जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, ट्रांसजेंडरो के लिए शौचालय बनाने की मांग
ट्रांसजेंडर राजन सिंह ने कहा कि आजादी के कई साल बीत जाने के बाद भी सरकार हमारे लिए शौचालय नही बना पा रही हैं। हमारे लिए स्कूल, अस्पताल और विश्वविद्यालय तो जैसे सपना बनकर रह गया हैं। अधिकारी लोग हमारे साथ भेद-भाव करते हैं ।ट्रांसजेंडर शौचालय हमारे समुदाय की मूलभुत आवश्यकता हैं।हमारा मौलिक अधिकार हैं। हमारे लिए शौचालय बनना चाहिए।