साकेत: बारिश के बाद दिल्ली के एमबी रोड पर हुए जलभराव से लगा जाम, लोग हुए परेशान
दिल्ली के एमबी रोड पर बारिश के बाद जल भराव और जाम से लोग हुए परेशान। गुरुवार सुबह एमबी रोड पर वायुसेना बाद से लेकर खानपुर के बीच करीब 3 किलोमीटर के बीच में जगह-जगह जल भराव नजर आया जिसके कारण यहां की यातायात बाधित हुईं. जाम लगा हुआ नजर आया जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुईं।