धार: धार जिले में कुपोषित बच्चों की निगरानी में लापरवाही के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त
Dhar, Dhar | Apr 21, 2025 धार जिले में महिला बाल विकास विभाग अन्तर्गत समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर प्रतिमाह की 11 से 20 तारीख के बीच आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण के स्तर को जानने के लिए प्रतिदिन 10 प्रतिशत बच्चों का वजन तथा उंचाई-लम्बाई का मापन किया जाता है तथा लिये गये वजन को भारत सरकार के पोषण ट्रेकर एप में दर्ज किया जाता है।