अनूपपुर: बरटोला सकरा में तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत, एक चालक घायल, दूसरा फरार
जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा चालक मौके से फरार हो गया। घटना में 38 वर्षीय विक्रम सोनवानी, निवासी जेल बिल्डिंग (बैरीबांध) अनूपपुर, के हाथ की हड्डी में फैक्चर आ गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।