देहरादून: CM आवास में हुआ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, CM धामी ने सभी को दी शुभकामनाएं
CM आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार संग सभी को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। CM ने उमंग एवं आपसी सौहार्द के पर्व को आपसी सद्धभाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। CM का कहना है कि हमारी संस्कृति आपसी भाईचारे का संदेश देती है।