गोंडा: महाशिवरात्रि को लेकर दुःखहरनाथ शिवमंदिर में सुबह 4 बजे से हो रहा जलाभिषेक, ड्रोन और CCTV कैमरे से की जा रही निगरानी
Gonda, Gonda | Feb 26, 2025 महाशिवरात्रि को लेकर दुःखहरणनाथ शिव मंदिर में बुधवार सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं,शिव भक्त भारी संख्या में लाइन में लगे हुए हैं,SP के निर्देशन में सुरक्षा की दृष्टि से सादी वर्दी और वर्दी में महिला और पुलिस फोर्स के तैनाती की गई है, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है, महाशिवरात्रि को लेकर रूट डायवर्जन भी किया गया है।