बालाघाट: भटेरा चौकी में सुबह से बिजली गुल, भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान
भटेरा चौकी क्षेत्र में बुधवार सुबह से बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य के तहत कटौती की गई थी, लेकिन बुधवार लगभग दोपहर 1 बजे तक भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली न होने से घरों, दुकानों और कार्यालयों में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो