नानपारा: रूपडीहा आदर्श नगर पंचायत को मिला जनरेटर, विधि विधान से नगर अध्यक्ष ने की पूजा, नगर की आपूर्ति होगी सुनिश्चित
रुपईडीहा आदर्श नगर पंचायत को एक नई उपलब्धि मिली है शासन द्वारा नगर पंचायत को जनरेटर की व्यवस्था उपलब्ध कराई है अब नगर में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर भी नगर की स्ट्रीट लाइट बंद नहीं होगी जिससे अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा नगर अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य ने विधि विधान से जनरेटर की पूजा की और शुभारंभ किया इस अवसर पर नगर के तमाम गण मान्य लोग उपस्थित रहे