सीतापुर: सिधौली हाईवे पर तेज रफ्तार दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, दो लोग हुए घायल
जनपद के सिधौली कस्बे के सिधौली हाईवे पर तेज रफ्तार दो बाइक में सड़क पर जोरदार टक्कर हो जाने से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए परिवार की सदस्यों के द्वारा सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने पर एक घायल को गंभीर व्यवस्था में सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा जहां उपचार जारी है।