नरवर: गंगा दशहरा पर ग्राम पंचायत कटेंगरा में निकली कलश यात्रा, जल संरक्षण का लिया संकल्प
नरवर जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटेंगरा में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जल स्रोत पूजन एवं भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बरुआ नाले से कलश में जल भरकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया तथा पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं उपस्थित जनसमुदाय ने जल संरक्षण का संकल्प लिया