सुसनेर: पुरानी नप में अध्यक्ष प्रदीप सोनी की पहल: 100 सफाई मित्रो को बारिश से राहत के लिए बांटे वाटरफ्रूफ रेनकोट
बारिश के मौसम में शहर को साफ रखने वाले हमारे सफाई कर्मचारियों को अब भीगना नहीं पड़ेगा! आज बुधवार शाम 4 बजे, पुरानी नगर परिषद के परिसर में अध्यक्ष प्रदीप द्वारा करीब 100 महिला और पुरुष सफाई मित्रों को वाटरप्रूफ रेनकोट वितरित किए गए। ताकि वर्षाकाल में बिना किसी परेशानी के सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जा सके। सफाई मित्रो ने अध्यक्ष का भी फूलमालाओ से स्वागत किया।