इचाक: बुढ़िया माता मंदिर में सावन पूर्णिमा मेले की तैयारी तेज
बुढ़िया माता मंदिर में सावन पूर्णिमा मेले की तैयारी तेज इचाक प्रखंड के परांसी, कुरहा और गुंजा गांव के त्रिमुहाने पर स्थित ऐतिहासिक बुढ़िया माता मंदिर परिसर में सावन पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग का कार्य कराया जा रहा हैl