धमतरी: बाईपास में ट्रक की ठोकर से मेटाडोर वाहन सड़क के दूसरी ओर जाकर पलटा
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी बाईपास में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां आज सोमवार को एक मेटाडोर बस्तर की ओर जा रहा था। वहीं पीछे से ट्रक आ रहा था। जिसने मेटाडोर को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद मेटाडोर वाहन सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गई। गनीमत रही की मेटाडोर चालक को चोट नहीं आई। साथ ही कोई राहगीर भी इसकी चपेट में नहीं आया।