मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे थाना बहेरिया अंतर्गत सिद्गुआं की निवासी प्रतीक्षा सेन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत में बताया कि बीते दिनों पूर्व गांव की निवासी संगीता अहिरवार ने कलेक्टर को आवेदन दिया था जिसमें बताया था कि उसका पति राजेंद्र अहिरवार के मेरे साथ अवैध संबंध है और वह मुझे भगा कर कर ले गया है, जो कि पूरी मीडिया में मेरे फोटो दे कर मुझे बदनाम किया गया।