बज्जू: बज्जु थाना क्षेत्र में खेत में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम, मर्ग दर्ज हुई
Bajju, Bikaner | Mar 26, 2026 बज्जू थाना क्षेत्र के बांगड़सर की रोही से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां खेत में कृषि कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बांगड़सर ए माइनर निवासी जैसाराम मेघवाल ने बज्जू थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका 23 वर्षीय पुत्र शंकर लाल खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।