गाजीपुर के जिला पंचायत सभागार में पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण के लिए पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी के प्रतिनिधि, वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा), विभिन्न विभागों के आहरण-वितरण अधिकारी,पेंशनर्स संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।