राजकीय जिला अस्पताल स्थित पालना गृह में कोई जननी अपनी नवजात को छोड़ गई। मगर बिना मां के नवजात बच्ची जी ना सकी। नवजात बालिका ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंध में जिला अस्पताल के पीएमओ डॉॅ. शंकरलाल सोनी की रिपोर्ट पर टाउन थाना पुलिस ने धारा 194 बीएनएस में मर्ग दर्ज की।