थानेसर: HSGMC प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने पंजाब में आई बाढ़ पर जताई चिंता, केंद्र सरकार पर ज्यादा पानी छोड़ने का आरोप लगाया
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने पंजाब में आई बाढ़ पर चिंता जताई है। वही प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार पंजाब में जानबूझकर ज्यादा पानी छोड़ रही है। जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान को डूबने की मनसा से पंजाब को भी जानबूझकर डुबा रही है।