थानेसर: साइकिल पर 63 वर्षीय सुभाष बिश्नोई कुरुक्षेत्र पहुंचे, अब तक 22 राज्यों की यात्रा कर चुके हैं
हिसार निवासी 63 वर्षीय सुभाष चंद्र जल संरक्षण और नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल पर निकले हैं। और आज सुभाष चंद्र बिश्नोई साइकिल पर कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। सेवानिवृत्त अधिकारी सुभाष चंद्र ने देशभर के 22 से ज्यादा राज्यों की साइकिल यात्रा कर डाली। इस दौरान कई हजार किलोमीटर की यात्रा की। नेपाल यात्रा के दौरान भी तीन राज्यों में साइक्लिंग की।