परिहार: पूरी चौक पर पान दुकान की गुमटी का गेट तोड़कर की गई नकदी एवं सामान की चोरी, पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा
परिहार थाना क्षेत्र के कोइरिया पिपरा निवासी विमलेश कुमार की पूरी चौक में पान दुकान की गुमटी है। चोरों ने गुमटी का गेट तोड़कर नकदी एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित व्यक्ति को घटना की जानकारी मंगलवार को मिली, जानकारी मिलते ही पीड़ित व्यक्ति हक्का-बक्का रह गया। पीड़ित व्यक्ति की दुकान से चोरों ने लगभग ₹2,00,000 मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली है।