सिमडेगा: पुलिस मैन ऑफ द वीक कार्यक्रम से सिमडेगा के पुलिस कर्मियों में दिखा उत्साह: एसपी
सिमडेगा: जिले में आयोजित पुलिस मैन ऑफ द वीक कार्यक्रम ने पुलिस बल में नए जोश और उत्साह का संचार किया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किए जाने से मनोबल बढ़ा है। एसपी सिमडेगा एम अर्शी ने रविवार को शाम 5 बजे इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल पुलिस कर्मियों को और बेहतर काम के लिए प्रेरित करेगी।