मरवाही: दानीकुंडी के पास सड़क किनारे भालू दिखा, राहगीरों ने बनाया वीडियो जो हुआ वायरल
मरवाही रेंज में सड़क किनारे एक भालू को अठखेलियां करते हुए देखा गया। यह घटना मरवाही और दानीकुंडी के बीच की है, जहां भीषण गर्मी के बीच भालू सड़क किनारे आराम से घूमता और खेलता नजर आया। वही राहगीरों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि , गर्मी के मौसम में जंगलों में पानी और भोजन की कमी के कारण जंगली जानवर अक्सर आबादी वाले