गाज़ीपुर: हमीद सेतू की रेलिंग तोड़कर गंगा में गिरा ट्रेलर, बचने की कोशिश में सब्जी लदा पिकअप पलटा, दो लोगों के डूबने की आशंका
गाजीपुर में शनिवार की भोर में एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। तेज रफ्तार एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर हमीद सेतू की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में जा गिरा। वहीं ट्रेलर से बचने की कोशिश में एक सब्जी लदा पिकअप भी सेतु पर पलट गया। हादसे में ट्रेलर सवार दो लोगों के गंगा में डूबने की आशंका जताई जा रही है, जबकि पिकअप सवार दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।