बहराइच: नौतला के पास बाइक सवार 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, 2 की मौत, 1 घायल, मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे
बहराइच के रामगांव इलाके के नौतला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। वहीं पुलिस नहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।