दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान चलाकर हत्या की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और अग्रेत्तर कारवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।