पुन्हाना: गांव उलेटा में आयोजित श्री भागवत कथा के चौथे दिन श्री राम व श्री कृष्ण जन्म कथा का हुआ वर्णन
Punahana, Nuh | Apr 6, 2024 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रांत विचारक विजय कुमार ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में इस प्रकार की कथा आपसी प्रेम, स्नेह और हमारी सांस्कृतिक विरासत को पुनः स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होंगी। कथा हमें हमारे पापों से मुक्त करके सुमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है।