कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निसरपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत ढुकणी में पिछले कई वर्षों से ग्रामीण जन मुलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं उन्होंने समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं है लोणी ढुकणी मार्ग पर गांव की नालियों का गंदा पानी इकट्ठा हो सड़क मार्ग पर भरा होने से स्कूली बच्चों को निकलना पड़ता है।