चित्तौड़गढ़: दुर्ग की तलहटी में देर रात लगी भीषण आग पर नगर परिषद की दमकल ने पाया काबू, आग लगने के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुर्ग तलहटी मे भीषण आग लग गई, देर रात को लगी आग की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, नगर परिषद की दमकल को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया, गया कड़ी मशक्कत के बाद मे नगर परिषद की दमकल ने आग पर काबू पाया, फिलहाल आग लगने का कारण सामने नही आया है, पथाको से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।