नौतनवा: नौतनवां रेलवे परिसर में अनाधिकृत पार्किंग पर लगेगी रोक, रेलवे माल गोदाम रोड पर रेलवे द्वारा बैरियर लगाए जाने की तैयारी
नौतनवां रेलवे परिसर में अब अनाधिकृत रूप से वाहन नहीं जा पाएंगे। अब लोगों को अपना वाहन रेलवे स्टेशन के सामने बने पार्किंग में ही खड़ा करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन माल गोदाम के पास बैरियर लगाने की तैयारी कर रहा है। नौतनवां रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम के पास खाली पड़ी भूमि पर निर्माण कार्य हो रहा है।