नौतनवा: नौतनवा में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के अंतिम दिन विजयी प्रतिभागियों को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज ने किया पुरस्कृत
नौतनवा में गुरुवार को आयोजित विधानसभा स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा 2024 के तीसरे व अंतिम दिन विजयी प्रतिभागियों को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पुरस्कृत किया एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।