पूसा: वैनी थाने की पुलिस ने गंगापुर इलाके से चोरी की दो बाइक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
वैनी थानाध्यक्ष ने बताया कि गंगापुर के रहने वाले लालबाबू राय के यहां एक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। उसीदौरान एक बाइक पर दो युवक वहां पहुंचकर दरवाजे के बाहर लगे बाइक को ले जाकर बथुआ गाछी में लगा दिया। फिर दूसरा बाइक को चुरा कर ले जा रहा था। जहां ग्रामीणों ने देख इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने चोरी की दोनों बाइक के साथ दोनों युवकोंको गिरफ्तार कर लिया।