पूसा: गंगापुर के पास बाइक एवं अज्ञात वाहन में हुई टक्कर एक युवक की मौत दूसरा जख्मी दोनों की वह परीक्षा देने ताजपुर आ रहे थे
ढोली सकरा के रहने वाले रोहित कुमार अपने दोस्त ऋतिक कुमार के साथ बाइक से ताजपुर कॉलेज BA पार्ट 2 का परीक्षा देने आ रहे थे। गंगापुर के पास अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया। रोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऋतिक कुमार जख्मी हो गए जिसे मुजफ्फरपुर निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।