लालगंज: बनवां गांव में कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक से गिरकर महिला घायल, ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर
हलिया थाना क्षेत्र के बनवां गांव में गुरुवार की रात करीब 9:00 बजे कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक से गिरकर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस सेवा से महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।