फेफना विद्युत केंद्र पर रविवार की दोपहर एक बजे क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले जनार्दन सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना को समाप्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री के नाम फेफना के जेई रामनरायन यादव को ज्ञापन सौंपा।