सुपौल: कोसी नदी में दर्दनाक हादसा, चार बच्चियां डूबीं, तीन की मौत, एक लापता
Supaul, Supaul | Apr 23, 2026 सुपौल सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर सिरे पंचायत के वार्ड संख्या 02 से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है। उफनती कोसी नदी में नहाने के दौरान चार मासूम बच्चियां डूब गईं, जिनमें से तीन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्ची अब भी लापता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान पप्पू राम की 12 वर्षीय पुत्री प्रियांशु क