गाण्डेय: गांडेय: अहिल्यापुर पंचायत के चितरपोकी गांव में जर्जर काली मंडप का होगा नया स्वरूप, तैयारियां शुरू
Gandey, Giridih | May 17, 2026
गांडेय प्रखंड क्षेत्र के अहिल्यापुर पंचायत अंतर्गत चितरपोकी गाँव में स्थित वर्षों पुराना जर्जर काली मंडप अब नए स्वरूप में बनेगा। यहाँ रविवार की सुबह 8 बजे से स्थानीय ग्रामीणों की पहल पर पुराने मंडप को ध्वस्त कर नवनिर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। गाँव के बुद्धिजीवी गोपाल साव व वार्ड सदस्य मुकेश यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि मंडप काफी जर्जर हो चुका था।